Big NewsSports

RCB मनाएगी जीत का जश्न, Victory Parade कहां से होगी शुरू, कैसे देखें लाइव? जानें

RCB Victory Parade Timings: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसका इंतज़ार 17 साल से था। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम(RCB) ने IPL 2025 का फाइनल जीत लिया। टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपने नाम ये ट्रॉफी कर ली है। इस जीत के बाद जहां अहमदाबाद में जश्न मना। वहीं अब बारी है बेंगलुरु की सड़कों पर धूम मचाने(Victory Parade) की।

कहां से शुरू होगी ये ग्रैंड परेड? RCB Victory Parade

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद आज यानी 4 जून को बेंगलुरु में टीम की विक्टरी परेड निकाली जा रही है। इसका आगाज़ शहर के दिल विधान सौधा से होगा और यात्रा सीधे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पहुंचेगी। टीम के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसे लेकर आधिकारिक ऐलान किया गया है।

कितने बजे से शुरू होगी परेड? RCB Victory Parade Timings

विजय यात्रा का समय दोपहर 3:30 बजे से है। RCB ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये परेड है आपकी—12th मैन आर्मी के लिए। हर साल के इंतजार, हर खुशी और हर आंसू का ये ताज, आज आपके सिर पर है।” यानी ये जश्न सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं हर उस फैन का है जो सालों से RCB को दिल से चाहता रहा।

कहां और कैसे देखें ये परेड? Where to watch RCB Victory Parade

इस ऐतिहासिक पल को आप मिस नहीं कर सकते।

  • TV पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
  • मोबाइल पर: लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema और Disney+ Hotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी देखी जा सकेगी।

टीम के तमाम खिलाड़ी विराट कोहली से लेकर कप्तान रजत पाटीदार तक इस परेड में शामिल होंगे। पूरी RCB यूनिट खुले रथ पर सवार होकर बेंगलुरु की गलियों से होते हुए फैंस का आभार जताएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें