Dehradun NewsHighlight

देहरादून में दूध चोरी की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

देहरादून में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. रिंग रोड 6 नंबर पुलिया में मंगलवार सुबह तड़के दूध की चोरी की घटना सामने आई है. चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

देहरादून में दूध की चोरी

मामला देहरादून के रिंग रोड रायपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि अमित राणा नाम के दूध व्यापारी की दुकान से मंगलवार सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर दो युवक बुलेट पर आए. युवक दुकान के बाहर राखी दूध की क्रेट को बाहर पड़ा देखकर मौके का फायदा उठाकर रफू चक्कर हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चोरी की घटना

ये पूरी दूध चोरी की घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. वहीं इस घटना को लेकर दुकान स्वामी अमित राणा ने पुलिस को तहरीर दी है. दूध चोरी (Milk theft Dehradun) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें