Dehradun NewsHighlight

सड़क हादसे का शिकार हुई पर्यटन अधिकारी की कार, मची अफरातफरी

चकराता से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. चकराता में टाइगर फॉल के निरीक्षण के लिए जा रही जिला पर्यटन अधिकारी की कार हादसे का शिकार हो गई.

हादसे का शिकार हुई पर्यटन अधिकारी की कार

जानकारी के अनुसार चकराता में टाइगर फॉल के निरीक्षण के लिए जा रही जिला पर्यटन अधिकारी की कार कोरूवा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी. दुर्घटना में जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल और चालक बाल-बाल बचे. इसके बाद जिला पर्यटन अधिकारी दूसरे वाहन से टाइगर फॉल के निरीक्षण के लिए रवाना हुए.

पूर्व में हो चुका है टाइगर फॉल में हादसा

बता दें बीते दिनों पहले चकराता के टाइगर फॉल के नीचे कुछ पर्यटक नहा रहे थे. अचानक झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक विशालकाय पेड़ नहा रहे लोगों के ऊपर गिर गया. इस दौरान वहां पानी का लुत्फ उठा रहे दो लोगों की मौत हो गई.

यो भी पढ़ें : चकराता में दर्दनाक हादसा, झरने के साथ गिरा पेड़, दो लोगों की मौत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें