Dehradun NewsHighlight

चकराता में दर्दनाक हादसा, झरने के साथ गिरा पेड़, दो लोगों की मौत

देहरादून में बीते सोमवार को चकराता के टाइगर फॉल में दर्दनाक हादसा हो गया. झरने के साथ पेड़ गिरने से वहां नहा रहे दो लोगों की मौत हो गई.

झरने के साथ गिरा पेड़

सोमवार को दोपहर दो बजे करीब चकराता के टाइगर फॉल के नीचे कुछ पर्यटक नहा रहे थे. अचानक झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक विशालकाय पेड़ नहा रहे लोगों के ऊपर गिर गया. इस दौरान वहां पानी का लुत्फ उठा रहे एक शख्स और एक महिला पेड़ की चपेट में आ गई. आसपास के लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला.

पेड़ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान गीताराम जोशी निवासी चकराता (48) और अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद निवासी दिल्ली के रूप में हुई है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें