Dehradun NewsBig News

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, घबरा कर गटक लिए नोट, फिर…

विकासनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. कालसी तहसील में पटवारी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. विजिलेंस की पकड़ में आते ही पटवारी रिश्वत के नोट गटक गया. जिसके बाद विजिलेंस की टीम पटवारी को लेकर अस्पताल पहुंची.

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

बता दें कि शिकायतकर्ता ने मामले को लेकर विजिलेंस से शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उसके चचेरे भाई ने डोमिसाइल सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जो ऑनलाइन जांच करने पर रद्द पाया गया. जिसपर पटवारी गुलशन हैदर ने 26 मई को फ़ोन पर संपर्क कर शिकायतकर्ता से दो हजार रुपए लेकर तहसील में आने को कहा था.

घबरा कर पटवारी ने गटक लिए नोट

शिकायतकर्ता से इसकी शिकायत विजिलेंस से की. जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप टीम का गठन कर तहसील पहुंची. जहां विजिलेंस की टीम ने पटवारी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बता दें पटवारी ने खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगी थी. विजिलेंस की टीम को देख आरोपी ने नोट खा दिए. जिसके बाद पटवारी को अस्पताल पहुंचा कर उसका अल्ट्रासॉउन्ड करवाया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें