Pauri Garhwal NewsHighlight

कोटद्वार भाबर को बड़ी राहत : दो साल बाद मालन पुल शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

कोटद्वार भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया. करीब दो सालों से टूटी उम्मीद अब फिर से जुड़ गई है. मालन नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया है. इस दौरान सीएम धामी भी वर्चुअली मौजूद रहे.

मालन पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू

सोमवार सुबह मालन पुल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पुल का लोकरअर्पन कर इसे आमजनता को समर्पित किया. पुल के शुरू होते ही भाबर, हरिद्वार और लालढांग की ओर जाने वाले यात्री और मालवाहक वाहनों की आवाजाही फिर से आसान हो गई है.

दो साल पहले टूट गया था मालन पुल

गौरतलब है कि 13 जुलाई 2023 को मालन नदी में आई बाढ़ और भूमि कटाव के चलते 325 मीटर लंबे इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था. इसके बाद से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. करीब 26.75 करोड़ रुपये की लागत से ये पुल बनाया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें