TrendingHighlight

रमेश नमकीन वाला झोला बिक रहा हजारों में, यकीन नहीं तो आप भी पढ़िए

मिठाई की दुकानों पर मिलने वाले झोलों जैसे बैग अब हजारों में बिक रहे हैं। जी हां, सही सुन रहे है आप। अमेरिका की एक कंपनी ने भारत की आम मिठाई की दुकानों पर मिलने वाले साधारण झोले को विदेशी ब्रांड बना डाला है। दरअसल अमेरिकी कंपनी पूएबको (Puebco) रमेश नमकीन’ वाला झोला को ‘Indian Souvenir Bag’ यानी ‘भारतीय स्मृति चिह्न बैग’ नाम देकर स्टाइलिश प्रोडक्ट की तरह पेश किया है। सोशल मीडिया पर ये मुद्दा जल्द ही चर्चा का विषय बन गया। लोग इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे है।

रमेश नमकीन वाला झोला बिक रहा हजारों में

दरअसल भारत में बड़ी ही आसानी किसी भी दुकान में मिल जाने वाला ये बैग अब ग्लोबल हो गया है। ये झोला अमेरिका की मशहूर रिटेल वेबसाइट Nordstrom में बेचा जा रहा है। ये झोला इस वेबसाइट पर 48 डॉलर यानी कि करीब 4,200 रुपए में बेचा जा रहा है। जो बैग भारत में फ्री या कुछ ही पैसों में मिल जाता है। वही झोला अब विदेशों में महंगे दामों पर एथनिक टैग के साथ बिक रहा है।

Indian Souvenir Bag के नाम से बिक रहा

सोशल मीडिया पर लोग इस पर तंज कस रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि ‘जिस चीज़ को हम कभी गंभीरता से नहीं लेते, वही अब विदेशी बाजार में ट्रेंड बना दी गई है।’ तो वहीं दूसरे ने कहा, ‘ये बैग सब्ज़ी लेने के काम आता है। उसे बाहर के लोग स्टाइल स्टेटमेंट मान रहे हैं।’ अन्य ने कहा, ‘ये तो वहीं बैग है जिसमें हम पैर साफ करके घर के अंदर घुसते है। ‘ तो वहीं कुछ लोगों ने इसे इंडियन आइडेंटिटी का ग्लोबल यूज़ बताते हुए मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें