Haridwar NewsBig News

ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या : पन्नी में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

E-rickshaw driver brutally murdered : रुड़की में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. रसूलपुर फोरलेन के किनारे रविवार को एक ई-रिक्शा चालक का शव काली पन्नी में मिला. बताया जा रहा है युवक शुक्रवार से ही लापता चल रहा था. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.

पन्नी में मिला ई-रिक्शा चालक का शव

मृतक की पहचान मुन्ना निवासी सुनहरा गांव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है मुन्ना क्षेत्र में ही ई-रिक्शा चलाता था. बताया जा रहा है युवक शुक्रवार से लापता चल रहा था. परिजनों ने युवक की तलाश की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला.

हत्या की क्रूरता से कांपा इलाका

रविवार सुबह राहगीरों ने रसूलपुर फोरलेन के किनारे काली पन्नी में लिपटे शव को देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पन्नी खोली तो अंदर का दृश्य रौंगटे खड़े कर देने वाला था. युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ था और गले में बेल्ट बंधी हुई थी. हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए तेजाब तक डाल दिया था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हत्या को किसी रंजिश या लूट की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें