Rudraprayag NewsHighlight

केदारनाथ यात्रा के दौरान थारो कैंप के पास अचेत मिला श्रद्धालु, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले तोड़ा दम

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है. थारो कैंप के पास एक श्रद्धालु अचेत अवस्था में पाया गया, जिसकी बाद में मौत हो गई. स्थानीय निवासी द्वारा अचेत व्यक्ति की सूचना डीडीआरएफ और वाईएमएफ की लिनचोली टीम को दी गई, जिसके बाद दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

थारो कैंप के पास अचेत मिला श्रद्धालु

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए बड़ी लिनचोली के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक श्रद्धालु की मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों की जांच में पता चला कि अचेत व्यक्ति की रास्ते में ही मृत्यु हो चुकी थी.

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मृतक की पहचान उम्माहेश्वर वेंकट अवधानी (61) निवासी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है. फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पूरा ध्यान रखें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें