Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली, 18 मई को खुलेंगे कपाट

पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली अपने भक्तों के सैलाब के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रवाना हो गई है. बता दें आज डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंगी बुग्याल पहुंचेंगी.

गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली

पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रवाना हो गई है. बता दें 18 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे. रुद्रनाथ मंदिर के कपाट कार्तिक माह तक श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुले रहेंगे.

ये भी पढ़ें : रुद्रनाथ मंदिर में बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री, सिर्फ 140 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

EDC के माध्यम से किया जाएगा यात्रा का संचालन

बता दें इस बार यात्रा का संचालन इस पारिस्थितिकी विकास समिति (EDC) के माध्यम से किया जाएगा. समिति में आसपास के गांवों के स्थानीय लोगों को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि प्रतिदिन अधिकतम 140 श्रद्धालुओं को ही मंदिर तक जाने की अनुमति होगी.

रुद्रनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य

रुद्रनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जो वे ऑनलाइन या बेस कैंप पर करा सकते हैं. केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://kedarnathwildlife-uk-gov-in/ वेबसाइट तैयार की गई है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें