UttarakhandBig News

उत्तराखंड में भी आपात स्थिति की आशंका, UPCL ने रद्द की सभी कर्मचारियों की छुट्टियां

देश में संभावित आपात स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने सतर्कता बरतते हुए बड़ा फैसला लिया है.

UPCL ने रद्द की सभी कर्मचारियों की छुट्टियां

कॉर्पोरेशन ने आदेश जारी कर सभी अवकाश पर गए कार्मिकों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं. साथ ही किसी भी कर्मचारी को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है.

अपरिहार्य परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश

यूपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा और वह भी मुख्यालय या मुख्य अभियंता स्तर से अनुमति मिलने के बाद ही मान्य होगा.

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए लिया फैसला

बता दें यह कदम आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उठाया है. कॉर्पोरेशन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें