Big NewsNational

पाक के Rawalpindi Stadium पर हमला!, विदेशी प्लेयर्स छोड़ रहे पाकिस्तान, PSL को किया तबाह!

Rawalpindi Stadium Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच हालात अब युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसकी आंच अब पाकिस्तान के क्रिकेट तक भी पहुंच गई है। रावलपिंडी में मौजूद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को उड़ा दिया है। इसी मैदान पर गुरुवार यानी 8 मई को कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच PSL मुकाबला होना था यानी डेविड वॉर्नर और पाक के बाबर आज़म की टीमें आमने-सामने होतीं। लेकिन अब मैच पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

पाक के रावलपिंडी स्टेडियम को उड़ाया Rawalpindi Stadium Attack

दरअसल पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और उसके बाद कराची, लाहौर जैसे बड़े शहरों में सिलसिलेवार तरीके से बम विस्फोट भी हुए। पाकिस्तान ने भी अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए भारत के पुंछ पर गोलाबारी की जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी सिलसिले में अब दावा किया जा रहा है कि रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन अटैक किया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी में हैं। PCB ने इस पूरे मसले पर भारतीय समयनुसार आज शाम 4:30 बजे एक इमरजेंसी मीटिंग होगी। जिसमें PSL को कैंसिल करने पर भी चर्चा हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें