UttarakhandHighlight

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम धामी, भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को उखाड़ फेंकेंगे

ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. मीडिया से बातचीत में सीऐम धामी ने कहा कि भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को हम जड़ से उखाड़ फेकेंगे.

आतंकवादियों की पनाहगाह बनी है पाकिस्तान की धरती : CM

सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान की धरती लंबे समय से आतंकवादियों की पनाहगाह बनी हुई है, लेकिन अब भारत की सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को उखाड़ फेंकेंगे : CM

सीएम ने कहा आज की कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि भारत पर बुरी नज़र डालने वाले आतंकी संगठनों को हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब हमारी नीति स्पष्ट है कि आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सामने आया सीएम धामी का रिएक्शन, शेयर किया ये वीडियो

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें