EntertainmentHighlight

Babil Khan का इमोशनल ब्रेकडाउन!, इंस्टाग्राम पर फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया ‘फेक’, अकाउंट डिलीट

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान (babil khan) इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसमें वो बेहद इमोशनल होकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ( babil khan Viral Video) में बाबिल न सिर्फ फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।

बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अपनी नाराजगी भी बेहद तीखे शब्दों में जाहिर कर रहे हैं। उनका ये वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। हालांकि अब ये पोस्ट और उनका पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर(babil khan instagram) दिया गया है।

बाबिल खान का इमोशनल ब्रेकडाउन babil khan Viral Video

वीडियो में बाबिल बेहद टूटे हुए नजर आए। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि बॉलीवुड में सबकुछ दिखावे का है। यहां इंसानियत कहीं खो गई है। उन्होंने इंडस्ट्री को ‘फेक’ और ‘रूड’ कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं बाबिल ने कुछ स्टार्स का नाम लेते हुए ये भी कहा कि यहां कुछ लोग हैं जो बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन बाकी सब दिखावा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और यहां तक कि अरिजीत सिंह का भी जिक्र किया।

बॉलीवुड को बताया ‘फेक

वीडियो में बाबिल की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो काफी भावनात्मक रूप से परेशान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास कहने और दिखाने को बहुत कुछ है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। कैमरे के सामने बार-बार उनकी आवाज भर्रा रही थी और आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे।

बाबिल का वीडियो हुआ वायरल

रेडिट पर सामने आए इन वीडियोज को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि बाबिल ने इन्हें खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। लेकिन कुछ ही देर में वो हटाए गए और साथ ही उनका अकाउंट भी ऑफलाइन कर दिया गया। अब इंस्टाग्राम पर बाबिल खान की प्रोफाइल नजर नहीं आ रही।

फैंस कर रहे कमेंट

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर लोग चिंतित हो उठे। कई फैंस ने कमेंट कर कहा कि बाबिल को तुरंत मदद मिलनी चाहिए। कुछ लोगों ने तो यहां तक अंदेशा जताया कि कहीं ये वीडियो किसी बड़े कदम का इशारा तो नहीं?

BABIL KHAN

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले बाबिल ने अपने पिता इरफान खान की पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। इसके अलावा वो कई बार सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात रख चुके हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें