TrendingHighlight

एक विवाह ऐसा भी!, बीमार हुई दुल्हन तो दूल्हा बारात लेकर पहुंचा अस्पताल, गोद में उठाकर लिए 7 फेरे, वीडियो

एक विवाह ऐसा भी। MP के रायगढ़ जिले के ब्यावरा शहर से एक अनोखी शादी का मामला सामने आ रहा है। जहां पर दुल्हन की तबीयत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। ये देख दुल्हा बैंड-बाजा बारात लेकर हॉस्पिटल ही पहुंच गया। अक्षय तृतीया के मौके पर दोनों की सारी शादी की रस्में हॉस्पिटल में ही निभाई गईं। यहां तक कि फेरो के लिए दूल्हे ने दुल्हन को गोद में भी उठा लिया।

बीमार हुई दुल्हन तो दूल्हा बारात लेकर पहुंचा अस्पताल

ये पूरा मामला ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंग होम का है। जहां पर दोनों की शादी हुई। दरअसल दुल्हन नंदनी की शादी आदित्य सिंह नाम के दूल्हे से होनी थी। शादी से पहले नंदनी बीमार हो गई। जिसके चलते अस्पताल में ही शादी करने का फैसला लिया गया। क्योंकि अगर उस दिन शादी नहीं हुई होती तो करीब दो साल बाद कोई मुहूर्त आता।

चलिए पूरे मामले को शुरूआत से समझते है। दरअसल एक मई को अक्षय तृतीया के मौके पर कुंभराज के पास पुरषोत्तमपुरा गांव में होनी थी। लेकिन शादी से करीब पांच दिन पहले दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते 24 अप्रैल को पंजाबी नर्सिंग होम में उसे भर्ती करवाना पड़ा।

https://twitter.com/localtak/status/1918276059910553868

इस वजह से अस्पताल में हुई शादी

डॉक्टर के मुताबिक नंदनी की तबीयत ज्यादा खराब थी। जिसके चलते उन्हें रेस्ट करने को कहा था। जब परिवार ने डॉक्टर से शुभ मुहूर्त पर शादी करने की बात कही तो उन्होंने बताया कि दुल्हन ज्यादा देर नहीं बैठ पाएगी। जिसके बाद डॉक्टर की रजामंदी से परिवार ने हॉस्पिटल में ही शादी करने का फैसला लिया।

हॉस्पिटल में विवाह हुआ संपन्न

बुधवार की रात दुल्हा अस्पताल में ही बैंड बारात लेकर दुल्हन से शादी करने पहुंचा। अस्पताल में ही रिती रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। फेरों के समय नंदनी चलने की हालत में नहीं थी। इसी बीच दुल्हे आदित्य ने हॉस्पिटल में बनाए गएं मंडप में ही दुल्हन को गोदी में उठाकर सात फेरे लिए। दूल्हे ने दुल्हन की मांग भर, मंगलसूत्र पहनाकर शादी पूरी की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें