UttarakhandHighlight

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम ने केंद्रीय शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से 8 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया.

सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा और राज्य की अन्य सभी नदियों की निर्मलता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि राज्य सरकार विशेषज्ञों की संस्तुतियों को ध्यान में रखते हुए सतत विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ा रही है. सीएम ने खासतौर पर पिथौरागढ़ जिले में धौलीगंगा नदी पर प्रस्तावित 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना का उल्लेख किया

केंद्रीय मंत्री से किया 8 जलविद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति का आग्रह

सीएम ने बताया कि यह परियोजना गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है, और राज्य की सीमाओं के भीतर स्थित है. राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है, इसलिए इस परियोजना को स्वीकृति दी जानी चाहिए. इसके साथ ही सीएम ने भारत सरकार के कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की संस्तुतियों और राज्य सरकार के प्रस्तावों के अनुरूप कुल 647 मेगावाट क्षमता की 7 अन्य जलविद्युत परियोजनाओं को भी शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें