Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने दायित्वधारियों के साथ किया संवाद, जनसेवा को बताया सर्वोच्च जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के दायित्वधारियों से संवाद किया. सीएम ने कहा कि हम सभी को मिलकर राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करना है.

दायित्वधारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

सीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति अपने दायित्व से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान योजनाओं का फीडबैक भी लिया जाए. सीएम ने कहा कि दायित्व मिलने से जनसेवा का दायित्व भी बढ़ता है. उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए विभागों के साथ बैठकें की जाएं और योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए. सीएम ने कहा सभी को जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

दायित्वधारियों से मांगें जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सुझाव

सीएम धामी ने सभी दायित्वधारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों और जनहित में बेहतर योजनाएं बनाने के लिए वे अपने सुझाव अवश्य दें. समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं. सीएम ने कहा कि सभी दायित्वधारी विभाग स्तर पर अपने द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और नवाचारों की प्रगति रिपोर्ट विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दें. सीएम धामी ने कहा कि दायित्वधारियों को उनके विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री और मंत्रियों के स्तर पर होने वाली सभी बैठकों में शामिल किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें