EntertainmentHighlight

Wednesday 2 Teaser: वेडनेसडे एक बार फिर मचाएगी कमाल, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

हॉलीवुड की सुपरहिट वेब सीरीज़ की बात हो और ‘वेडनेसडे’(Wednesday)का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। जेना ओर्टेगा के किरदार ने इस शो को जो पहचान दिलाई वो फैंस आज तक नहीं भूले। करीब तीन साल पहले जब ये सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर आई थी। भारत समेत दुनियाभर में इसे ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

अब लंबे इंतज़ार के बाद मेकर्स ‘वेडनेसडे सीज़न 2’ लेकर लौट रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इसका टीज़र रिलीज़ (Wednesday 2 Teaser) किया है। जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट फिर से उफान पर है।

वेडनेसडे की वापसी के साथ कहानी में ट्विस्ट

इस बार भी Wednesday अपने कटी हुई उंगली वाले दोस्त ‘थिंग’ के साथ नज़र आएंगी। लेकिन कहानी जहां सीज़न एक में खत्म हुई थी। अब वहां से बिल्कुल नया मोड़ लेती है। टीज़र में एक डरावनी डॉल की झलक भी दिखी है। जिससे लग रहा है कि हॉरर का तड़का इस बार थोड़ा और तेज़ होने वाला है। साथ ही वेडनेसडे की जादुई ताकतें भी पहले से ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं।

टीज़र ने मचाया धमाल

2 मिनट 18 सेकंड के इस टीज़र में रहस्य, डर, थ्रिल सब कुछ है। वेडनेसडे के एक्सप्रेशंस, उसकी चाल और उसका अंदाज़ एक बार फिर लोगों को दीवाना बनाने वाला है। नेटफ्लिक्स ने ये भी बताया है कि इस बार कहानी दो भागों में बांटी गई है।

कब और कैसे देख पाएंगे सीज़न 2?

नेटफ्लिक्स पर वेडनेसडे सीज़न 2 का पहला पार्ट 6 अगस्त 2025 को रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा पार्ट 3 सितंबर 2025 को स्ट्रीम किया जाएगा। यानी इस बार फैंस को सीरीज़ बिंज-वॉच करने का नहीं, बल्कि थोड़ा इंतज़ार करने का मौका मिलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें