UttarakhandBig News

चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ-बदरीनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फुल, अब ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण

चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए मई तक के ऑनलाइन पंजीकरण के सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं. अब श्रद्धालुओं को 28 अप्रैल से शुरू होने वाले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का इंतजार करना होगा.

केदारनाथ-बदरीनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फुल

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक चारधाम यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं. इसमें केदारनाथ धाम के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख और यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं. हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है, ऐसे में जिन श्रद्धालुओं ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास इन दो धामों के लिए अवसर शेष है.

28 अप्रैल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण

28 अप्रैल से सुबह 7 बजे से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा विभिन्न केंद्रों पर शुरू की जाएगी, जिससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके. बता दें कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल से हो रहा है. इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि केदारनाथ के कपाट 2 मई और बदरीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें