HighlightDehradun News

सख्त होगी वन अपराधों पर नजर, सीएम धामी ने दिखाई 23 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सीएम धामी के साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे.

सख्त होगी वन अपराधों पर नजर

सीएम धामी ने कहा कि इन वाहनों से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर वन अपराधों पर नियंत्रण को अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी. साथ ही वनाग्नि प्रबंधन और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण और तेजी से रेस्क्यू कार्य के लिए भी इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा.

वन क्षेत्रों की निगरानी के लिए दौड़ेंगे वाहन : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेधामी ने कहा वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी के साथ ही भू-स्खलन, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में वन एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के त्वरित और प्रभावी संचालन में भी ये वाहन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे.

कैंपा योजना के बजट में हुई वृद्धि : मंत्री

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले तीन सालों में लगातार कैंपा योजना के बजट में वृद्धि हुई है. साल 2023-24 में रुपए 237 करोड़, 2024-25 में 302 करोड़ की धनराशि का व्यय हुआ है. वहीं साल 2025-26 में कैम्पा के तहत प्रस्तावित रुपए 439.50 करोड़ की लागत की वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें