Dehradun NewsHighlight

दो दिवसीय चिंतन शिविर : सीएम धामी बोले मोदी सरकार की योजनाओं से 30 करोड़ लोग आए गरीबी रेखा से बाहर

देहरादून में सोमवार को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया. शिविर के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत बीते एक दशक में देशभर के करीब 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं. सीएम ने कहा कि सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषय पर देहरादून में राष्ट्रीय स्तर का मंथन राज्य के लिए गर्व की बात है.

देहरादून में हुआ दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के लिए गौरव का विषय है कि यहां सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय स्तर का चिंतन शिविर आयजित किया जा रहा है. ये चिंतन शिविर बाबा साहब अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विचारकों की सोच को आगे ले जाने का जरिया भी है. शिविर में आय़ोजित होने वाले संवाद से भविष्य में अपनायी जाने वाली सामाजिक सशक्तिकरण की नीतियों का रोडमैप तैयार होगा.

सीएम ने कहा पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा है. पहले कई दशकों तक देश में समाज कल्याण विभाग कुछ गिने-चुने कार्यों तक ही सीमित माना जाता था. लेकन पीएम मोदी के प्रधान सेवक बनने के बाद अपनाई गई नीतियों और योजनाओं से बीते एक दशक में देश के करीब 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आने में सफल रहे हैं.

बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को जीवन सुधारने का किया जा रहा प्रयास

सीएम ने कहा कि आज देश में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एक ओर देश में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को विशेष पेंशन देकर उनका जीवन स्तर सुधारा जा रहा है, वहीं छात्रों को छात्रृवत्ति देकर उन्हें अपना भविष्य उज्जवल बनाने का अवसर भी दिया जा रहा है. इसी तरह विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित कर अति पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है. सीएम ने कहा नशे की लत से पीड़ित लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम और पुनर्वास केंद्रों का संचालन भी किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें