Big NewsDehradun News

नवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, तस्वीरें देखें

राम नवमी और दुर्गा नवमी का पर्व देशभर में धूम धाम से मनाया जा रहा है. लोग अपने घरों में कन्या पूजन कर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आज शासकीय आवास में कन्या पूजन किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय में अपनी पत्नी गीता धामी और बच्चों के साथ मां दुर्गा की पूजा की. हवन के साथ मुख्यमंत्री धामी ने मां का आशीर्वाद लिया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन भी किया. मुख्यमंत्री ने कन्याओं के पैर धुलाकर उनका आशीर्वाद लिया.

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी. साथ ही प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें