Dehradun NewsBig News

विपक्ष ने की लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग, प्रदर्शन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा को दूसरे जगह पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेसियों और देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश और हरिद्वार से आए लोगों ने भी धरना देकर विरोध जताया.

लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. जिसके लिए प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. विपक्ष का कहना है कि टोल प्लाजा को मानकों की अनदेखी करके बनाए गया है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही यहां से टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा.

केंद्रीय परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लच्छीवाला टोल को हादसों का टोल करार दिया. धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने डोईवाला उपजिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें