Dehradun NewsHighlight

नहाने के दौरान नदी में बहे दो पर्यटक, एक का किया रेस्क्यू, दूसरे की तलाश जारी

दिल्ली से पांच दोस्त ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे. नहाने के दौरान दो युवक चीला शक्ति नहर में डूब गए. एक युवक का रेस्क्यू कर लिया है. जबकि दूसरे की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है.

नहाने के दौरान नदी में बहे दो पर्यटक

जानकारी के अनुसार पांच दोस्त घूमने के लिए दिल्ली से ऋषिकेश आए थे. इस दौरान नहाने के दौरान दो युवक ऋषिकेश चीला शक्ति नहर में कौड़ियां पुल के पास डूब गए. स्थानीय दुकानदार की तत्परता से चेन की मदद से अखिलेश (24) निवासी दिल्ली को बचा लिया गया है.

दूसरे की तलाश जारी

दूसरे युवक मयंक (24) निवासी दिल्ली पानी के तेज बहाव में बह गया. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम मयंक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है. खबर लिखे जाने तक मयंक का कोई सुराग नहीं मिला है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें