Dehradun NewsBig News

देहरादून में ऐतिहासिक झंडाजी मेले का आगाज, जयकारों से गूंज उठा दरबार साहिब

राजधानी देहरादून में 19 मार्च को ऐतिहासिक झंडाजी मेले का आगाज हो गया है. इस दौरान लाखों की संख्या में संगत इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी और दरबार साहिब जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा.

देहरादून में ऐतिहासिक झंडाजी मेले का आगाज

देहरादून में ऐतिहासिक झंडाजी मेले का आगाज हो गया है. श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में श्री गुरु राम राय दरबार में 90 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया गया. इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारों से दरबार साहिब गूंज उठा. हर 3 साल में ध्वजदंड को बदलने की परंपरा है. इस साल ध्वजदंड को भी बदला गया है.

यह भी पढ़ें : Jhandaji Mela 2024 : हर साल झंडे मेले की परिक्रमा करता है बाज, जानें 348 साल पुराना राज

3 साल में है ध्वजदंड बदलने की परंपरा

बता दें इस साल दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य पंजाब के चिक्का नवाशहर जिले के गांव व पोस्ट लधाना के राजेंद्र पाल सिंह और सतनाम सिंह के परिवार को मिला है. दरबार साहिब में आयोजित होने वाले झंडा मेले में पुण्य कमाने के लिए देश -विदेश से संगतें देहरादून पहुंची है.

झंडाजी मेले का महत्व क्या है ?

बता दें झंडजी मेला श्री गुरु राम राय के देहरादून आगमन और उनके जन्मदिन को याद करने के लिए हर साल मनाया जाता है, जो कि होली के पांचवें दिन होता है. मेले की शुरुआत श्री झंडेजी के आरोहण के साथ होती है, जिसमें एक विशाल ध्वज दंड को पारंपरिक विधि-विधान के साथ दरबार साहिब में स्थापित किया जाता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें