Big NewsDehradun News

श्रीझंडे जी का आरोहण आज, उमड़ने लगा जनसैलाब, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

देहरादून में आज श्रीझंडे जी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा है.महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्रीझंडे जी उतारे गए. इस दौरान जयकारों से दरबार साहिब गूंज उठा. बता दें आज श्री झंडे जी का आज आरोहण होगा.

जानें इस बार किसे मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य

बता दें इस साल दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य पंजाब के चिक्का नवाशहर जिले के गांव व पोस्ट लधाणा के राजेंद्र पाल सिंह और सतनाम सिंह के परिवार को मिला है. इस पल का गवाह बनने के लिए मंगलवार देर शाम से ही दरबार साहिब परिसर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है.

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने कहा कि हर साल गुरु राम राय के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक और पावन झंडा मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है. यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें