Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में मिलेगा मौन पालन को बढ़ावा, सीएम धामी ने दिए शहद महोत्सव के निर्देश

मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया. जिसमें पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया. इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद निकालने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल को पायलट प्रोजेक्टके रूप में लेते हुए शहद महोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने दिए शहद महोत्सव के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेते हुए उद्यान विभाग को शहद महोत्सव आयोजित करने के लिए निर्देश दिए हैं. जिसमें मधुमक्खी द्वारा तैयार किए जाने वाले सभी प्रोडक्ट महोत्सव में रखने और हर साल शहद महोत्सव की एक तिथि भी निर्धारित करने के लिए कहा है.

उत्तराखंड में है मौन पालन की अपार संभावनाएं : CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि यहां विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजातियां उपलब्ध हैं, जो जैविक शहद उत्पादन के लिए उपयुक्त हैं. सीएम धामी ने कहा पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों प्रशिक्षण दिया जाए. साथ ही मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें