Dehradun NewsBig News

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने छोड़ा सरकारी आवास, ऋषिकेश के लिए हुए रवाना

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकारी आवास छोड़ दिया है. जिसके बाद अग्रवाल ऋषिकेश में स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गए हैं.

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने छोड़ा सरकारी आवास

बीते रविवार को मंत्री पद से अपना इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी में स्थित अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है. सरकारी आवास छोड़ने के बाद वह अपनी गाड़ी से ऋषिकेश में स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गए.

समर्थकों ने किया था चक्का जाम का ऐलान

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने उनके शासकीय आवास में एकत्रित होकर सोमवार को चक्का जाम का ऐलान किया था. जिसका असर आज डोईवाला में देखने को मिला था. जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने समर्थकों ने अपनी दुकानें खोलने की अपील की थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें