Dehradun NewsBig News

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड में गर्मायी सियासत, सर्व समाज ने किया चक्का जाम का ऐलान

प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल के यमुना कालोनी आवास में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ गई. अग्रवाल के समर्थकों ने सोमवार को राजधानी देहरादून में चक्का जाम का ऐलान किया है.

सर्व समाज ने किया चक्का जाम का ऐलान

गौरतलब है कि रविवार शाम को प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अग्रवाल के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया. अग्रवाल के समर्थकों ने सोमवार को चक्का जाम का ऐलान किया है. सर्व समाज के लोगों का कहना है कि अग्रवाल ने दबाव में आकर अपना इस्तीफा दिया है. अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हैं तो इसके विरोध में सर्व समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा.

अग्रवाल ने अपने समर्थकों से की अपील

चक्का जाम का असर डोईवाला में देखने को मिला. डोईवाला में बाजार बंद रहे. जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने समर्थकों से अपील की है कि सभी अपने प्रतिष्ठान खोलें. उन्होंने कहा कि वह उनके समर्थकों का धन्यवाद करते हैं कि वह उनका समर्थन कर रहे हैं लेकिन बाजार बंद करना सही नहीं है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें