Big NewsEntertainment

AR Rahman Hospitalised: एआर रहमान की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) की तबीयत खराब है। उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया (AR Rahman Hospitalised) गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गर्दन में तेज दर्द की शिकायत थ।, जिसके बाद इसीजी और इकोकार्डियोग्राम जैसे कई जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं।

सुबह अस्पताल में कराया गया एडमिट AR Rahman Hospitalised

बता दें कि एआर रहमान को रविवार सुबह करीब 7:30 बजे चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी निगरानी कर रही है। जरूरत पड़ने पर एंजियोग्राम भी किया जा सकता है।

कब तक डिस्चार्ज होंगे रहमान?

खबरों की माने तो एआर रहमान हाल ही में लंदन से लौटे थे। साथ ही रमज़ान के रोज़े भी रख रहे थे। जिसके चलते उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

पिछले साल रहमान का हुआ था तलाक

नवंबर 2024 में एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक ले लिया था। 29 साल की शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने डिवोर्स की जानकारी दी थी। उनके तीन बच्चे रहीमा, खतीजा और अमीन हैं, जिन्होंने उस समय लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

एआर रहमान वर्कफ्रंट

संगीत की दुनिया के इस दिग्गज कलाकार की इस साल ‘छावा’ और ‘कधलीका नेरामिल्लई’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं मणिरत्नम की ‘ठग लाइफ’ में उनका संगीत सुनने को मिलेगा। जिसमें कमल हासन लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 10 जून को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा रहमान ‘लाहौर 1947’, ‘तेरे इश्क में’, ‘रामायण’ सीरीज, राम चरण की ‘RC 16’ और ‘गांधी टॉक्स’ जैसी कई बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें