Dehradun NewsBig News

Dehradun accident : चालक तक पहुंची पुलिस, मामा-भांजा दौड़ा रहे थे कार!, होगा बड़ा खुलासा

Dehradun accident update : देहरादून में देर रात हुए हादसे के चालक तक देहरादून पुलिस पहुंच गई है. बताया जा रहा है कार को 22 साल का युवक चला रहा था. इसके साथ ही गाड़ी में उसका 12 साल का भांजा भी बैठा था. पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है. जल्द ही पुलिस मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है.

हादसे में चार श्रमिकों की हुई थी मौत

बता दें बुधवार रात को राजपुर रोड में एक मर्सिडीज़ कार ने चार व्यक्तियों को कुचल दिया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. देर रात चंडीगढ़ नंबर की कार राजपुर रोड से गुजर रही थी. इस दौरान कार ने चार लोगों को कुचल दिया. चारों मृतक श्रमिक हैं. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था. हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा उसकी चीखें निकल आई.

खाली प्लॉट से बरामद हुई थी मर्सिडीज़ कार

चश्मदीदों की माने तो कार ने चारों श्रमिकों को कुछ दूर तक घसीटा. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया. गुरुवार सुबह पुलिस ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लाट से कार को बरामद कर लिया है. जिसके बाद चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जल्द ही पुलिस मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें