Pauri Garhwal NewsBig News

राठ क्षेत्र के होलियारों की टोली को सीएम आवास से आया बुलाया, सीएम धामी के सामने देंगे प्रस्तुति

राठ क्षेत्र के होलियारों की टोली को मुख्यमंत्री आवास से बुलावा आया है. जिसके बाद होल्यारों की टीम को जिला प्रशासन ने देहरादून के लिए रवाना कर दिया है.

सीएम के सामने प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं होल्यार

मुख्यमंत्री आवास से न्योते के बाद राठ क्षेत्र के “राठ त्रिपट्टी होल्यार” (बालीकंडारस्यूं, कंडारस्यूं तथा ढाईज्युली) तीन पट्टियों के होल्यारों 18 सदस्यीय दल को पौड़ी के डीएम डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर देहरादून के लिए रवाना कर दिया है. सीएम हाउस में होली मिलन कार्यक्रम में होली के गीतों की प्रस्तुतियां देने के लिए दल के सभी सदस्य उत्साहित हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

बताते चलें कि कई दिनों से देहरादून में होल्यारों का यह दल प्रवासी ग्रामीणों के घर पहुंचा था. जहां उनकी प्रस्तुतियों में पहाड़ी क्षेत्र से हो रहे पलायन के गीतों पर प्रवासी लोग भावुक होते हुए नजर आए थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. बीते गुरुवार को यह दल पौड़ी मुख्यालय पहुंचा.

जिला प्रशासन की टीम ने होल्यारों को देहरादून के लिए रवाना

विधायक और व्यापार सभा ने फूल मालाओं से होल्यारों को सम्मानित किया था. वहीं दिन ढलने के साथ ही सीएम आवास से होल्यारों को न्योता मिला. बुलावे पर पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देशों पर दल के सभी सदस्यों के लिए वाहन की व्यवस्था कर मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें