UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में 59 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड, जानें कितने लोग उठा चुके हैं योजना का लाभ

उत्तराखंड में अब तक 59.34 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं. इस योजना का अब तक 14 लाख से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं, जिस पर सरकार ने 2688 करोड़ का बजट खर्च कर दिया है. आयुष्मान योजना से प्रदेश के लोग वंचित न हो, इसके लिये सरकार ने शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

सूबे में 59 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड

धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत प्रदेश में 5934076 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं. जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 298246 लोगों के कार्ड बना दिये गये हैं. इसी तरह बागेश्वर 130670, चमोली 226919, चम्पावत 144851, देहरादून 1187068, हरिद्वार 1001706, नैनीताल 575810, पौड़ी 421711, पिथौरागढ़ 2,55,837, रूद्रप्रयाग 136012, टिहरी 353749, ऊधमसिंह नगर 1003902 तथा उत्तरकाशी में 1,97,595 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं.

1409251 लोगों ने कराया निशुल्क इलाज

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब तक प्रदेश में 1409251 लोगों ने निशुल्क अपना उपचार कराया है. जिसमें अल्मोड़ा में 41699, बागेश्वर 19666, चमोली 52476, चम्पावत 26294, देहरादून 356880, हरिद्वार 253295, नैनीताल 124600, पौड़ी 113122, पिथौरागढ़ 46588, रूद्रप्रयाग 31794, टिहरी 78504, ऊधमसिंह नगर 218261 और उत्तरकाशी में 46072 लोग शामिल हैं.

आयुष्मान योजना पर उत्तराखंड सरकार ने खर्चे किए 2688 करोड़

मंत्री ने बताया कि सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत किये गये उपचार पर अब तक 2688.09 करोड़ रूपये का बजट खर्च कर दिया है. प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं. जिसकी मॉनिटिरिंग स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार की जा रही है.

जनता को किया जा रहा जागरूक

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया योजना के तहत सभी जिलों की चिकित्सा इकाईयों में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं, इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है. डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड से वंचित रह गये लोगों के कार्ड बनाने के लिये जल्द ही विशेष अभियान चलाया जायेगा.

स्वास्थ्य योजनाओं का बखूबी लाभ उठा रहे प्रदेशवासी : मंत्री

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी है. सूबे के आम आदमी को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुलभ हो इसके लिये हर स्तर पर काम किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें