UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, बोले सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है. होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला होली पर्व सामाजिक समरसता ओर एकता की भावना को मजबूत बनाता है. सीएम धामी ने आगे कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग भरकर हम सभी के जीवन में और अधिक सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए. मुख्यमंत्री धामी ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रार्थना भी की है कि सभी का जीवन सफलता के नए रंगों से रंग जाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें