Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में होली पर मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है. हालांकि पहाड़ों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों में कुछ खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

होली पर बिगड़ेगा उत्तराखंड में मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो 13 और 14 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. लेकिन इससे मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

11 मार्च को 26.6°C पहुंचा तापमान

बता दें 11 मार्च को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 26.6°C रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज किया गया. वहीं नैनीताल में अधिकतम तापमान 29.7°C दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 9.8°C रहा. बता दें 11 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम साफ बना रहा. लेकिन आने वाले दिनों में पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें