Big NewsRudraprayag News

Uttarakhand Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा! गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। कुंडा-दानकोट के पास बीते दिन शुक्रवार की रात एक स्कूटी ने अपना नियत्रंण खो दिया। जिससे वो सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत

जैसे ही हादसे की सूचना मिली पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया।

देर रात के बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने पुष्टि की कि इस हादसे में 27 वर्षीय अंकित पुत्र प्रताप लाल, गुनियाल, 23 वर्षीय टीटू पुत्र राकेश लाल, कुंडा-दानकोट और 27 साल के संदीप निवासी बरसील की मौके पर ही मौत हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें