Rudraprayag NewsHighlight

रुद्रप्रयाग को दी धामी सरकार ने बड़ी सौगात, पढ़ें यहां

सरकार ने रुद्रप्रयाग को बड़ी सौगात दी है. ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा. इसके साथ ही मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को भी अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा. इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी किए जाएंगे.

सरकार ने दी रुद्रप्रयाग को बड़ी सौगात

बता दें स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार अपने रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं. स्वास्थ्य सचिव रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव भी हैं. इस मौके पर उन्होंने ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र के उच्चीकरण की कार्यवाही तेजी से चल रही है. मक्कूमठ में मानकों के तहत जनसंख्या कम है, लेकिन सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर इसे भी पीएचसी के तौर पर अपग्रेड किया जा रहा है ताकि यहां के ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने सोनप्रयाग और सीतापुर में आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने सिंचाई, लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर तेज गति से विकास कार्य करने के निर्देश दिये. इस दौरान प्रभारी सचिव ने बताया कि केदारनाथ यात्रा फिर से गति पकड़ रही है और वैकल्पिक पैदल मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि कि यह मार्ग अगले एक महीने में पूरी तरह से ठीक हो जाएगा. सोन नदी के दांई ओर चल रहे कार्य अगले 15 दिन में पूरे हो जाएंगे. नदी के बांयी ओर बाढ़ सुरक्षा का कार्य भी गतिमान है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें