UttarakhandBig News

शादी के बंधन में बंधे पहाड़ों कु रैबासी गीत के गायक Saurabh Maithani, त्रियुगीनारायण मंदिर में रचाई शादी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी (Saurabh Maithani Weding) शादी के बंधन में बंध गए है। बता दें कि आज यानी की पांच मार्च को उन्होंने शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर (Saurabh Maithani Weding in Triyuginarayan Mandir) के पौराणिक वेदी मंडप में सात फेरे लिए। तृप्ता कुकरेती के साथ उन्होंने शादी रचाई। खास बात ये है कि उन्होंने अपनी शादी का कार्ड गढ़वाली बोली में छपवाया है।

Saurabh Maithani wedding

Saurabh Maithani Weding in Triyuginarayan Mandir

आज उत्तराखंड के सुरीले लोकगायक सौरभ मैठाणी की शादी हो गई है। बता दें कि सौरफ भी दुलहनिया तृप्ता कुकरेती पौड़ी जिले में द्वारीखाल के बरसूडी गांव की रहने वाली हैं। देहरादून में तृप्ता संगीत और डांस की टीचर हैं। दोनों ने शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर(Triyuginarayan Mandir) के पौराणिक वेदी मंडप में सात फेरे लिए।

Saurabh Maithani

सौरभ के ब्यो की चिट्टी

बता दें कि शादी का कार्ड भी सौरभ ने गढ़वाली में छपवाया था। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। सौरभ के ब्यो की चिट्ठी नाम का ये कार्ड लोगों को काफी पसंद आया है। बता दें कि सौरभ मैठाणी गढ़वाली गाने गाते है। देश ही नहीं दुनियाभर में उनके गीतों को काफी पसंद किया जाता है।

Saurabh Maithani

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के क्वीलाखाल के निवासी सौरभ मैठाणी ने मैं पहाडूं कु रैबासी.. तू दिल्ली रौण वाली, वखि मेरू गौं, बिजुली आदि लोकप्रिय गीत गाए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें