Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में ठंड से मिलेगी राहत, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ़ बना रहेगा.

उत्तराखंड में ठंड से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. सभी जिलों में कुछ दिनों के लिए मौसम शुष्क रहने वाला है. आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

3000 से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी से हुई ठंडक

बता दें पिछले एक हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तराखंड में मौसम बदला रहा. पर्वतीय इलाकों में बारिश देखने को मिली और 3000 से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई. जिसके चलते मौसम में हल्की ठंडक रही. हालांकि अब आने वाले एक हफ्ते में मौसम शुष्क बना रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें