Big NewsUttarakhand

Chamoli Avalanche Update: रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा, लापता हुए चारों श्रमिकों के शव बरामद

उत्तराखंड के चमोली जिले के पास माणा गांव में शुक्रवार को हिमस्खलन में लापता हुए चारों श्रमिकों के शव आज बरामद(Chamoli Avalanche Update) हो गए है। इसके साथ ही रेस्क्यू अभियान भी खत्म हो गया है। हमस्खलन की इस घटना में आठ श्रमिकों की मौत हो गई है। तो वहीं 46 की जान बचा ली गई है।

चारों लापता श्रमिकों के शव बरामद (Chamoli Avalanche Update)

आज लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद हो गए है। जिससे अब मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। बता दें कि टोटल 54 श्रमिक बर्फ में फंस गए थे।

मृतक मजदूरों की पहचान

हिमस्खल में जिन मजदूरों के आज शव बरामद हुए हैं उनमें से दो उत्तराखंड, एक उत्तरप्रदेश और एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था।

  • अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
  • अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल,  बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश। 
  • हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
  • अरविंद (43) पुत्र देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून

चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche)

बता दें कि चमोली में भारी बारिश के चलते माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche) हो गया था। जिसके चलते वहां निर्माण कार्य कर रहे 54 मजदूर फंस गए थे। अपडेट में रेस्क्यू टीम ने पूरे 54 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया है। जिसमें से 46 लोग जिंदा हैं।

तो वहीं आठ श्रमिकों की मौत हो गई। लापता हुए चारों श्रमिकों के शव मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान भी पूरा हो गया है। बता दें कि रेस्क्यू में सेना के चार हेलिकॉप्टर्स के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के करीब 200 से ज्यादा जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें