Big NewsUttarakhand Chamoli News

Uttarakhand Avalanche Update: दो और श्रमिकों के शव बरामद, अब तक छह की मौत, बाकियों की तलाश जारी

Uttarakhand Avalanche Update: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले(Chamoli ) के माणा क्षेत्र में हुए भीषण हिमस्खलन के तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है। अब भी दो मजदूर बर्फ में फंसे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इसी बीच अब लापता हुए दो और श्रमिकों के शव (Uttarakhand Avalanche Update) बरामद हो गए है।

दो और के शव बरामद Uttarakhand Avalanche Update

सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बरामद शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। अब भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche)

बता दें कि चमोली में भारी बारिश के चलते माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche) हो गया. जिसके चलते वहां निर्माण कार्य कर रहे 54 मजदूर फंस गए थे। अब तक के अपडेट में रेस्क्यू टीम ने 52 लोगों श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया है। जिसमें से 46 लोग जिंदा हैं। तो वहीं छह श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि दो श्रमिकों की अभी भी तलाश जारी है। रेस्क्यू में सेना के चार हेलिकॉप्टर्स के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के करीब 200 से ज्यादा जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें