HighlightDehradun News

बिट्टू कर्नाटक ने की प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बीते शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई.

बिट्टू कर्नाटक ने की प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरक विचारों से लाभान्वित होने का उन्हें अवसर मिला. इसके साथ ही कर्नाटक ने कहा कि आज उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट है कि पार्टी की नीतियों, अनुशासन और सिद्धांतों की स्वीकार्यता का प्रमाण बताया. कर्नाटक ने कहा कि भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार की कुशल रणनीति से आज अल्मोड़ा जैसी जगह में भाजपा ने अपना परचम नगर निगम चुनावों में लहराया है।

दिल्ली में भाजपा की जीत पर बिट्टू कर्नाटक ने जताई खुशी

कर्नाटक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड आज भगवामय हुआ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा दिल्ली में भी अनेक चुनावी सभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत की गई. जिसके फल स्वरुप आज दिल्ली भी लंबे समय के बाद भगवा मय हुई है. विदित हो कि पूर्व दर्जामंत्री को भी पार्टी ने दिल्ली चुनावों में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली बुलाया था. कर्नाटक के द्वारा दिल्ली में एक सप्ताह से अधिक समय तक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क किया गया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें