Big NewsNational

Delhi Election Result 2025: नई दिल्ली सीट से Arvind Kejriwal की हार, AAP को लगा बड़ा झटका!

आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली विधानसभा चुनाव(Delhi Chunav Results 2025) के नतीजे में बड़ा झटका लगा है। शुरुआती रुझानों से ही ये साफ हो गया है कि पार्टी इस बार मुश्किल में है। लेकिन अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल(arvind kejriwal) अपनी नई दिल्ली सीट(new delhi assembly seat) से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी है। तो वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे।

कितने वोटों से हारे केजरीवाल? (New Delhi Assembly Seat AAP Arvind Kejriwal)

मतगणना के 10वें राउंड के आंकड़ों के अनुसार

  • अरविंद केजरीवाल को 20,190 वोट मिले।
  • प्रवेश वर्मा को 22,034 वोट मिले।
  • संदीप दीक्षित को सिर्फ 3,503 वोट मिले।

अरविंद केजरीवाल शुरुआती रुझानों से ही प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे थे। ऐसे में प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 1844 वोटों से पीछे छोड़ दिया।

बीजेपी की बंपर बढ़त, AAP बैकफुट पर

इस बार दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में मुकाबला जाता हुआ दिख रहा है। वोटों की गिनती जारी है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 48 सीटों पर आगे है। कई सीटों पर पार्टी ने जीत भी दर्ज कर ली है। तो वहीं आम आदमी पार्टी इस वक्त 22 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस की बात करें तो ये चुनाव भी पार्टी के लिए निराशाजनक साबित हो रहा है।लगातार तीसरी बार पार्टी खाता नहीं खोल पाई है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है, लेकिन जो तस्वीर उभर रही है, वह साफ संकेत दे रही है कि दिल्ली की सियासत में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button