Big NewsNational

Delhi Election Result 2025: नई दिल्ली सीट पर होगा उलटफेर? केजरीवाल चल रहे आगे, जानें हॉट सीटों का हाल

राजधानी दिल्ली में किसकी सरकार(Delhi Election Result 2025) बनेगी ये तस्वीर आज साफ होने वाली है। मतगणना के शुरू होने के साथ शुरूआती रुझान भी सामने आने लग गए हैं। इन नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर होने वाली है। नई दिल्ली(New Delhi Seat) से प्रवेश वर्मा की जीत होगी या फिर केजरीवाल(Arvind Kejriwal) की ये देखना होगा।

शुरुआती रुझानों को देखा जाए(delhi poll results) तो बीजेपी(BJP) काफी आगे चल रही है। अभी तक जहां भाजपा 40 तो वहीं आम आदमी पार्टी 26 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चलती दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली की सीट की बात करें तो केजरीवाल इस वक्त प्रवेश वर्मा से आगे चले रहे है। तो वहीं जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। तो वहीं सीएम आतिशी कालकाजी सीट पर पीछे हैं।

चलिए जानते हैं क्या है रुझान? (Delhi Election Result 2025)

बिजवासन सीट से

  • भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर गहलोत भाजपा में शामिल हुए थे।

रिठाला से कुलवंत राणा आगे

  • रिठाला विधानसभा सीट से भाजपा के कुलवंत राणा आगे।
  • आप के महेंद्र गोयल पीछे।

इन मेन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर

  • अरविंद केजरीवाल आगे
  • प्रवेश वर्मा- पीछे
  • संदीप दीक्षित- पीछे
  • मनीष सिसोदिया- आगे
  • आतिशी- पीछे
  • रमेश विधूड़ी- आगे
  • विजेंद्र गुप्ता- आगे
  • गोपाल राय- आगे
  • देवेंद्र यादव- आगे

इन सीटों पर है सबकी नजर

  • नई दिल्ली
  • जंगपुरा
  • कालका जी
  • रोहिणी
  • बादली
  • बाबरपुर

रोचक मुकाबला इन सीटों पर

  • मुस्तफाबाद
  • ओखला
  • सीलमपुर
  • हरि नगर

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें