Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

Uttarakhand Today Weather Update : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार पांच फरवरी को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में आकाशीय बिजबली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है.

6 फरवरी शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो छह फरवरी यानी कल भी मौसम शुष्क बना रहेगा. जानकारों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं का उत्तराखंड तक न पहुंचने के कारण इस बार खुलकर बारिश नहीं हो रही है, जिसके चलते प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी तो हुई लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें