UttarakhandBig News

चारों धामों के पुरोहितों ने की PM Modi से मुलाकात, कपाटोद्घाटनों के लिए किया आमंत्रित

उत्तराखंड के चारों धामों के पुरोहितों ने मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi News) से मुलाकात की. इस दौरान पुरोहितों ने पीएम मोदी को धामों के कपाटोद्घाटनों के लिए आमंत्रित किया. बता दें पुरोहितों के साथ गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद थे.

पुरोहितों ने कपाटोद्घाटनों के लिए पीएम मोदी को किया आमंत्रित

चारों धामों के पुरोहितों ने ऑलवेदर रोड के निर्माण, धामों के सुंदरीकरण की योजनाओं और यात्री सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. पुरोहितों ने कहा कि सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से धामों की भव्यता बढ़ी हैं.

सनातन मान्यताओं के अनुरूप निखर रहे हैं हमारे धाम

पुरोहितों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से हमारे धाम सनातन मान्यताओं के अनुरूप निखर रहे हैं. यहपौराणिक परंपराओं की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम युग है. पुरोहितों ने कहा हमारे देवी-देवता आपको शक्ति दें, आपके नेतृत्व में भारत विकसित भारत के सिंहासन पर विराजित हो.

30 अप्रैल से होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ

बता दें उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होने जा रहा है. बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है. इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें