HighlightDehradun News

CS ने ली हाउस ऑफ़ हिमालयाज के निदेशक मंडल की बैठक, पिरूल की ब्रांडिंग के दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को सचिवालय में हाउस ऑफ़ हिमालयाज के निदेशक मंडल की बैठक ली. बैठक में सीएस ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को हाउस ऑफ हिमालय के तहत मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए प्रत्येक जिले से एक स्थानीय उत्पाद की संस्तुति करने के निर्देश दिए.

CS ने ली हाउस ऑफ़ हिमालयाज के निदेशक मंडल की बैठक

मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग को भी हाउस ऑफ़ हिमालयाज के लिए सहकारिता के माध्यम से वाइब्रेंट विलेज, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों से उत्पादों की खरीद के सम्बन्ध में कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए. सीएस ने हाउस ऑफ़ हिमालयाज के तहत बेचे जाने वाले उत्पादों के उत्पादन बढ़ाने के लिए भी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए.

पिरूल उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के दिए निर्देश

सीएस ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं को मंजूरी देते हुए राज्य के इस अम्ब्रेला ब्रांड की प्रभावी मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हाउस ऑफ हिमालय के तहत राज्य में बनने वाले पिरूल उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही हाउस ऑफ हिमालय के तहत राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में बनने वाले विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए.

हाउस ऑफ़ हिमालयाज से जुड़ी महिलाओं की बढ़ेगी आय

बैठक में जानकारी दी गई कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज से अभी तक 3000 महिलाएं जुड़ी हैं, जिनके उत्पादों की सीधी खरीद इस अंब्रेला ब्रांड द्वारा किया जाता है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इन महिलाओं के हाउस ऑफ़ हिमालयाज से जुड़ने के बाद उनकी आय में वृद्धि का आकंलन तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें