EntertainmentHighlight

शादी पाकिस्तान में,रिसेप्शन इंडिया और हनीमून स्विट्जरलैंड में…Rakhi Sawant इस बार पाक में रचाएंगी ब्याह, शेयर की वीडियो

राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी पर्सनल लाइफ और शादियों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री दो बार शादी कर चुकी है। हालांकि उनकी दोनों ही शादियां नाकाम रहीं। अब राखी तीसरी शादी (Rakhi Sawant Marriage) की योजना बना रही हैं। लेकिन इस बार वो भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान (Pakistan) में शादी करने का इरादा बनाए हुए हैं।

पाकिस्तान में शादी का इरादा (Rakhi Sawant Marriage in Pakistan)

राखी सावंत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी तीसरी शादी की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से शादी के कई प्रपोजल मिले हैं। राखी ने कहा, ‘जब मैं पाकिस्तान गई तो वहां के लोगों ने देखा कि मेरी पिछली शादियों में मुझे कितनी तकलीफें झेलनी पड़ीं। मुझे पाकिस्तान के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा लगा। मैं अब पाकिस्तान में शादी करने पर विचार कर रही हूं।’

राखी का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली ऐसी शादियां दो देशों के बीच शांति और समझदारी बढ़ा सकती हैं। उन्होंने बताया कि कई इंडियन और पाकिस्तानी कपल्स शादी करके यूएस और दुबई में सैटल हो गए हैं और अपनी जिंदगी को अच्छे से बिता रहे हैं।

लवर डोडी खान के साथ शादी का प्लान

राखी ने अपने कथित लवर डोडी खान के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक अभिनेता और पुलिस अधिकारी हैं। राखी ने कहा, ‘हमारी शादी पाकिस्तान में होगी, रिसेप्शन इंडिया में और हनीमून के लिए हम स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड्स जाएंगे। इसके बाद हम दुबई में सैटल होंगे।’ राखी ने यह भी खुलासा किया कि डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर उनसे मजाक में पूछा कि बारात कहां लेकर आनी है।

राखी की दो असफल शादियां

राखी सावंत की पहली शादी रितेश सिंह से हुई थी। शुरुआत में राखी ने रितेश को छुपाकर रखा। लेकिन फिर वो बिग बॉस के मंच पर रितेश को लेकर आईं। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। इसके बाद राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया। राखी ने आदिल पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें जेल भी भिजवाया। वहीं, आदिल ने सोमी अली नाम की एक महिला से शादी कर ली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें