Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी के सावणी गांव के कई घरों में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोरी विकासखंड के सावणी गांव के कई घरों में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई.

एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत

घटना रविवार रात 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सावणी गांव में करीब 15 घरों में एक-एक कर आग धधकने लगी. ग्रामीण ने आग की लपटे देख दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. आग लगने से 15 भवन जलकर खाक हो गए. आग इतनी विकराल थी की सुबह तक आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ब्रह्मा देवी (75) पत्नी नेगी सिंह का शव सुबह मलबे के नीचे दबा मिला.

प्रभावित परिवारों की मदद के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें