EntertainmentHighlight

Mahakumbh: इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कुंभ नगरी में लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में दीक्षा लेकर बनीं महामंडलेश्वर

मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने कुंभ नगरी (Mahakumbh 2025) में संन्यास ले लिया है। संगम तट पर विशेष धार्मिक विधियों के साथ उन्हें संन्यास दीक्षा दी गई। इस दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर श्रीयामाई ममतानंद गिरि रखा गया है। शाम को किन्नर अखाड़ा (Kinnar Akhara) के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच उन्हें धर्मध्वजा के नीचे पट्टाभिषेक कर किन्नर अखाड़े में शामिल किया गया।

ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास (Mamta Kulkarni Sanyas In Mahakumbh)

गुरुवार को ममता कुलकर्णी कुंभ नगरी पहुंचीं। जिसके बाद शुक्रवार सुबह सेक्टर-16 स्थित किन्नर अखाड़ा शिविर में दीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि और अन्य संत मौजूद थे। करीब दो घंटे तक धार्मिक अनुष्ठान चले। इसके बाद शाम को संगम तट पर पिंडदान की रस्म पूरी की गई।

किन्नर अखाड़े का बनी हिस्सा (Mahamandleshwar In Kinnar Akhara)

पट्टाभिषेक के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका नाम बदलकर श्रीयामाई ममतानंद गिरि रखा। अब वे आधिकारिक तौर पर किन्नर अखाड़े का हिस्सा बन गई हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें